logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

एक साल बाद सोयाबीन के दाम में 300 रुपए की बढ़ोतरी


अकोला: एक साल बाद सोयाबीन की कीमत 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गई है. इस साल के ख़रीफ़ सीज़न का सोयाबीन जल्द ही बाज़ार में आएगा. इससे किसानों को उत्पादन लागत के आधार पर दाम मिलने की उम्मीद है.

अकोला जिले में सोयाबीन की खेती प्रमुखता की जाती है. इस वर्ष 2 लाख, 36 हजार 332 हेक्टेयर अर्थात 118 प्रतिशत क्षेत्र में सोयाबीन बोया गया है. जिले की कुल कृषि योग्य भूमि में से 50 प्रतिशत भूमि पर सोयाबीन बोया गया है. लेकिन लगातार हो रही बारिश से इन फसलों पर पड़ रहे प्रतिकूल असर से किसान चिंतित हैं. 

एक साल से सोयाबीन की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इसके चलते किसान दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं. पिछले 15 दिनों से सोयाबीन की कीमत में कुछ हद तक सुधार हुआ है और प्रति क्विंटल कीमत 300 से 400 रुपये तक बढ़ गई है.

आयात शुल्क बढ़ने से सोयाबीन की कीमत में इजाफा हुआ है. इस साल भारी बारिश और लगातार बारिश के कारण सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है. परिणामस्वरूप उत्पादन में कमी आने की सम्भावना है. इस बीच 31 अगस्त से रेट बढ़ना शुरू हो गए हैं और ये रेट कम ज्यादा हो रहे हैं. 31 अगस्त को औसत कीमत 4,345 रुपये और अधिकतम दर 4,484 रुपये थी, जिसमें 250 रुपये से 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है.