logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के पंचनामे को लेकर कृषि मंत्री का विवादस्पद बयान, कहा - बिना शिकायत के अनावश्यक पंचनामा करना क्यों जरूरी


अकोला: शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को लेकर कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने विवादस्पद बयान देते हुए कहा कि अभी तक किसी किसान ने शिकायत नहीं की है। तो फिर बिना जाने कि किसानों को नुकसान हुआ है, अनावश्यक पंचनामा करना क्यों जरूरी है? वह अकोला में कृषि विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का दौरा करने आये थे। उन्होंने ये बयान उस वक्त पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।

उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में स्टॉल धारकों से विश्वविद्यालय द्वारा शुल्क वसूलने के सवाल पर भी विवादास्पद जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य जनभागीदारी से ही पूरा होता है। सरकार ने मुफ़्त में दे तो इसका मतलब कोई काम ही करना? 

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि नुकसान शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश के कारण हुआ है या नहीं। इसलिए हम संबंधित कलेक्टर से बात करके तय करेंगे कि कोई नुकसान हुआ है या नहीं। कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल पंचनामे को लेकर कोई निर्णय नहीं लेंगे। 

राज्य में कृषि मंत्री का पदभार संभालने के बाद कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने पहली बार अकोला के कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जल्द ही राज्य में कृषि विभाग और कृषि विश्वविद्यालय में रिक्तियों की जानकारी लेंगे और निर्णय लेंगे।