logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akash Wakode Murder Case: तीन आरोपी मुंबई से गिरफ्तार


अकोला: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चिखलपुरा स्थित पंचशील नगर में आकाश वाकोड़े की हत्या की गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है. सिविल लाइन पुलिस इस मामले में एक चौपहिया वाहन और हथियार पहले ही जब्त कर चुकी है. 

चिखलपुरा क्षेत्र के विवेक टोबरे की एक साल पहले सुहास वाकोड़े और उसके साथियों ने हत्या की थी. टोबरे समूह के सदस्य हत्या का बदला लेने के लिए एक अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे. इसी बीच 12 मई की रात उन्हें ऐसा मौका मिल गया. अपनी बहन की शादी के बाद घर जा रहे गौरव मानकर के साथ आकाश वाकोड़े पर टोबरे समूह के पांच-छह लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया. हमले में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में वामन टोबरे को गिरफ्तार किया था. 

करीब एक साल पहले पुरानी रंजिश के चलते सुहास वाकोड़े ने विनोद टोबरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. इसी विवाद के चलते पप्पू टोबरे समेत पांच-छह लोगों ने आकाश वाकोड़े और गौरव मानकर पर तलवारों से हमला कर दिया. अब इस मामले में आरोपियों की संख्या आठ हो गई है. पुलिस ने प्रमोद टोबरे (40) निवासी पंचशील नगर, गणेश लांडगे (33) निवासी कृषि नगर, वर्तमान निवासी मुंबई और अनिल इंगले (26) निवासी माना कुरुम इन तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है. 

इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में सिविल लाइन के थानेदार भाउराव घुगे, नितिन सुशीर, शक्ति कांबले, रवि खंडारे, रवि काटकर, भूषण मोरे, संजय अकोटकर, दिनेश पवार ने की है.