logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 100 साल पुराना पुल ध्वस्त; गांधीग्राम में नए पुल का निर्माण जल्द होगा शुरू


अकोला: जिले के गांधीग्राम में 100 साल पुराने पुल के क्षतिग्रस्त होने से इस पर यातायात बंद हो गया था. अब इस पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा। इस नए पुल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा. इसका निरीक्षण सांसद अनुप धोत्रे और विधायक रणधीर सावरकर ने किया. इसके लिए 100 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया गया है.

धोत्रे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गांधीग्राम में पुराने पुल को ध्वस्त करने और नए पुल के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की पर्याप्त धनराशि मंजूर करने की मांग की थी. गडकरी ने धनराशि स्वीकृत कर नागरिकों की समस्या दूर कर दी. 

नये पुल की ऊंचाई बढ़ने से बरसात के मौसम में पूर्णा नदी की बाढ़ के कारण आवागमन नहीं रुकेगा. कावड़ उत्सव के मद्देनजर शिवभक्तों के लिए नदी में उतरने के लिए 8 मीटर चौड़ी सीढ़ियां और चौड़े घाट का निर्माण भी चल रहा है.

सांसद अनुप धोत्रे, रणधीर सावरकर ने गांधीग्राम में पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बातचीत की. स्थानीय ग्रामीणों के सुझाव सुने और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.