logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: एटीएम से 16 लाख की चोरी, सुबह वारदात का हुआ खुलासा


अकोला: शहर में चोरो के हौसले बुलंद है। आए दिन किसी न किसी इलाके में चोरी की घटना सामने आती रहती है। एटीएम चोरी की घटना सामने आई है। चोरो ने एटीएम से 16 लाख 54 हजार रुपये उड़ा लिए। सुबह जब बैंक खुला तो यह घटना का खुलासा हुआ। शहर के केशव नगर के मुख्य रस्ते पर स्थित स्टेट बैंक को इंडिया के एटीएम में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर मामले की खोजबीन शुरू कर दी है। 

गुरुवार तड़के तीन बजे के करीब लुटेरों ने एटीएम सेंटर को निशाना बनाया। चार पहिया वाहन में मुंह पर कपड़ा बांधकर आए चार से पांच लुटेरों ने चंद मिनटों में ही एसबीआई की एटीएम मशीन तोड़ दी। इसमें से उसने 16 लाख 54 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खदान थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट आदि को बुलाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।