logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पातुर तहसील के बाभूलगांव की घटना


अकोला: पातुर तहसील के बाभूलगांव में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बालापुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने रस्ता पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी। मृतक की पहचान आलेगांव निवासी 32 वर्षीय अमोल अशोक महल्ले के रूप में हुई है। 

अमोल महल्ले अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए वाडेगाव जा रहे थे। वे बाभूलगांव में वाडेगाव जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और उनका शरीर बुरी तरह से कुचला गया, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

इस घटना की सूचना मिलते ही पातुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद बाभूलगांव क्षेत्र के नागरिकों ने सड़क सुरक्षा के लिए गति सीमा और गति अवरोधक लगाने की मांग की है। अमोल महल्ले की आकस्मिक मौत से आलेगांव में शोक का माहौल है। वे अपनी पत्नी, दो छोटे बच्चों, और माता-पिता को पीछे छोड़ गए हैं।