logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: चंदन की तस्करी करनेवाली टोली के 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख का माल जब्त


अकोला: गोपनीय सूचना के आधार पर एलसीबी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज चंदन के पेड़ चोरी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 50 हजार रू. मूल्य का चंदन का माल जब्त किया है. पकड़े गये आरोपियों में नरेश वानखड़े (37) निवासी ग्राम सिरोले सेक्टर 1, नेरुल ठाणे वर्तमान निवासी कोलगांव तह.मालेगांव जि.वाशिम, विकास उर्फ विक्की खड़से (22) निवासी कृषि नगर, तात्याराव खड़से (65) निवासी कृषि नगर, सुशांत उर्फ बबलु खड़से (22) निवासी उमरा छोटा, जि.वाशिम, रितेश उर्फ बाब्या थोरात (32) निवासी कृषि नगर शामिल हैं. 

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की जानकारी दी. जिसमें सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वन विभाग के अधिकारी के आवास से एक चंदन का पेड़, आकाशवाणी केंद्र परिसर से एक चंदन का पेड इसी तरह गाड़गे नगर, अमरावती शहर आयुक्तालय अमरावती परिसर के पुलिस अधीक्षक आवास अमरावती ग्रामीण से एक चंदन का पेड़ तने से काटकर चोरी करने की कबूली दी. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 1 लाख 50 हजार रू. मूल्य के चंदन के लकड़ी के टुकड़े जब्त कर सिविल लाइन थाने के कब्जे में आगे की कार्रवाई के लिए जमा किया गया हैं.

 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले, सहायक पुलिस निरीक्षक महेश गावंडे, पुलिस उप निरीक्षक गोपाल जाधव, जि.पु. उप निरीक्षक गोपीलाल मावले, एएसआई दशरथ बोरकर, पुलिस कर्मी प्रमोद डोईफोड़े, भास्कर धोत्रे, गोकुल चव्हाण, लीलाधर खंडारे, अन्सार अहेमद, सतीश पवार, अं.शेख नफिज, अनिल राठोड़ ने की है.