logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: गिफ्ट देने के नाम पर पैथलॉजी संचालक से 65 लाख की धोखाधड़ी


अकोला: मेहकर तहसील में गिफ्ट देने के नाम पर एक पैथोलॉजी लैब संचालक से 65 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान दीपक शिवराम जयतालकर के रूप में हुई है। मेहकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दीपक शिवराम जयतालकर को कुछ महीने पहले मारिया जोन्स नामक महिला के नाम से फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। कुछ दिनों बाद दोनों की बात शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का व्हाट्सएप नंबर भी दिए। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। 

इसी बीच महिला ने दीपक को उपहार भेजने की बात कही। इसको लेकर दिल्ली के हवाई अड्डे से इस पार्सल को लेने के लिए कॉल आई। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने 65 हजार पाउंड देने के ऐवज एवं विभिन्न दस्तावेजों के नाम पर अलग-अलग तारीखों पर 62 लाख 69 हजार रुपये ले लिए, लेकिन गिफ्ट और पाउंड नहीं मिले। 

ठगी का शिकार होने का अहसास होते ही पीड़ित दीपक ने बुलढाणा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने धारा 420, 465, 468, 470, 471 भारतीय दंड संहिता और धारा 66 सी, 5 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, आगे की जांच साइबर पुलिस कर रही है।