logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: 834 वरिष्ठ नागरिक आयोध्या के लिए रवाना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत भेजा गया


अकोला: जिले के 834 वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या के साकेतधाम और श्रीराम मंदिर के दर्शन के लिए "श्री जानकी वल्लभो सहकार गौरव विशेष रेलगाड़ी" अकोला से रवाना हुई। ये यात्रा क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती और हनुमान जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल और समाजकल्याण विभाग के सहयोग से इस तीर्थयात्रा की व्यवस्था की गई। यात्रा की शुरुआत प्रभु श्रीराम, छत्रपती शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं का पूजन कर की गई, जिससे सभी धर्मों, वर्गों और विचारधाराओं को एकत्र लाने का संदेश दिया गया।

प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु रवाना हुए इस पहले जत्थे के लिए 13 डिब्बों वाली विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई, जिसमें यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, औषधियां और डॉक्टरों की टीम जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक तीन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनुप धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर, विधायक वसंत खंडेलवाल, कामगार आयुक्त माया केदार, और कई अन्य मान्यवरों की उपस्थिति में इस ट्रेन को रवाना किया गया।