logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला: बस स्टैंड पर गहने चुराने वाली शातिर महिला चोर गिरफ्तार, दस और वारदातों का कबूलनामा


अकोला: सिविल लाइन्स पुलिस ने मध्यवर्ती बस स्टैंड पर महिलाओं को निशाना बनाकर गहने चुराने वाली एक शातिर महिला को धर दबोचा है। तेल्हारा  की रहने वाली इस 26 वर्षीय आरोपी महिला कीर्ति रोहित गायकवाड़ ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए दस अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी तब हुई जब पंचफुला गुलाबराव मालवे नामक एक महिला ने सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को जब वह हिंगणघाट से बस द्वारा अकोला पहुंचीं और पातुर जाने वाली बस में चढ़ रही थीं, तभी उनके गले से 3.5 ग्राम की सोने की पोत चोरी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक जयवंत सातव ने तत्काल एक विशेष जांच टीम का गठन किया।

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध महिला कीर्ति रोहित गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किए और दस चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से विभिन्न चोरी की वारदातों से संबंधित लगभग 80 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनका अनुमानित मूल्य 3 लाख 9 हजार 138 रुपये है।

पुलिस अब इन सभी दस वारदातों से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं या क्या आरोपी महिला अकेले ही इन वारदातों को अंजाम दे रही थी।इस गिरफ्तारी से अकोला शहर और आसपास के इलाकों में गहना चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अपने कीमती सामान का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।