logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: हॉस्टल में एक लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


अकोला: सिविल लाइन पुलिस थानांतर्गत आनेवाले शास्त्री नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली लड़की मुक्ताईनगर की रहने वाली थी। उसकी आत्महत्या के पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। लक्ष्मीपार्वती बोदडे (17) जलगांव जिले के मुक्ताईनगर की रहने वाली थी। वह 6 जून को हॉस्टल में रहने आई थी। उसने नीट परीक्षा की तैयारी के लिए एक ट्यूशन क्लास में दाखिला लिया था। 

पता चला है कि उसके पिता पुलिस बल में कार्यरत हैं। पिछले कुछ दिनों से लक्ष्मीपार्वती तनाव में थी। वह हाथ से विकलांग थी। उसकी रूममेट किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गई थी। जब वह रात का खाना खाने नहीं आईं तो उसके दोस्तों ने फोन कर उससे संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। तभी रसोइया महिला और उसकी सहेलियां उसे बुलाने उसके कमरे में पहुंचीं। लेकिन, उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

 कुछ युवतियों ने खिड़की से झांककर देखा तो पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने मजदूरों को बुलाया और खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सर्वोपचार अस्पताल भेज दिया गया।