logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बैल को नहलाने गया युवक नदी में डूब गया, अभी तक नहीं चला पता


अकोला: मूर्तिजापुर तहसील के खोलद का एक 25 वर्षीय युवक पोला के दिन सुबह बैलों को चारा खिलाने और स्नान करने पेढ़ी नदी गया था। इसी दौरान बाढ़ का पानी तेज़ हो गया और युवक बह गया। उसे हर जगह खोजा गया, लेकिन वह नहीं मिला। साथ ही, आपातकालीन टीम ने दिन भर युद्धस्तर पर तलाशी अभियान चलाया। शाम को अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया।

खोलद निवासी शांतनु अविनाश मानकर (25) अपने बैलों को लेकर पेढ़ी नदी के किनारे गए थे। पोला पर्व के अवसर पर वह बैलों को चारा खिलाने और नहलाने नदी पर गए थे। पानी का दबाव बढ़ा और शांतनु अचानक बाढ़ के पानी में बह गए। वह गाँव में आरो वाटर का व्यापार करके अपना जीवन यापन करता था। इस अचानक हुई घटना ने मानकर परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर मूर्तिजापुर तहसीलदार शिल्पा बोबड़े ने निवासी उप तहसीलदार रवींद्र राउत को घटनास्थल पर भेजा। थानेदार गणेश नवकर, उपनिरीक्षक गणेश महाजन, माना थाने के षष्ठम पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वानखड़े सहित पुलिस मौके पर पहुँच गई थी।