logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

akola-एसीबी की बड़ी कार्रवाई,राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के निरीक्षक को ढाई लाख की रिश्वत लेते गिरफ़्तार


अकोला:अकोला एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अकोला जिले में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के दुय्यम निरीक्षक और एक और कर्मचारियों को 2 लाख 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने अकोट में  बिअर बार शुरू करने के लिए  फिर्यादी से रिश्वत मांगी थी।शिकायतकर्ता के पिता ने 2014 में अकोट में राज दरबार नाम से बीयर बार शुरू करने के लिए  राज्य उत्पाद शुल्क विभाग को एक प्रस्ताव भेजा था। लेकिन यह प्रस्ताव मंजूर नहीं होने के कारण शिकायतकर्ता के पिता  सके लिए कार्यालय का बार- बार चक्कर लगा रहे थे।जिसके बाद राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अकोला कार्यालय के विशाल  बंबालकर व उपनिरीक्षक संजय कुठे  ने बियर बार प्रस्ताव को स्वीकृत करने के एवज में पांच लाख रुपए रिश्वत की मांग की. लेकिन  फिर्यादी के लिए  इतनी बड़ी राशि देना संभव नहीं था, इसलिए  ये सौदा दो लाख 60 हजार रुपये की रिश्वत पर तय किया गया। लेकिन शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने अकोला acb में शिकायत की। इसके बाद एसीबी अधिकारियों ने जाल बिछाया और रिश्वत लेने वाले दोनों कर्मचारियों  को गिरफ्तार कर लिया।   एसीबी  की इस कार्रवाई से राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है.