logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: भौरद गांव के पास पुल पर हुआ हादसा, पुल पर बहते पानी के बीच से निकलने की कोशिश में पलटा टैंकर


अकोला: अकोला-गायगांव मार्ग पर भौरद गांव के पास पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया। पुल पर बहते पानी के बीच से निकलने की कोशिश में एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुल के ऊपर से पानी बहने से यातायात बाधित हो गया।

यह टैंकर नांदेड़ से गायगांव पेट्रोल डिपो पर पेट्रोल लेने आया था। टैंकर पलटने के कारण चालक और खलासी दोनों वाहन में फंस गए, लेकिन भौरद के कुछ बहादुर युवकों ने रस्सियों की मदद से दोनों को बचा लिया। घटना की सूचना मिलने पर दाबकी रोड पुलिस मौके पर पहुँची।

प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि चालक के लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुल पर रात भर पानी बहता रहा, इसलिए पुलिस ने दोनों तरफ का रास्ता यातायात के लिए बंद कर दिया था। सुबह पानी कम होने पर रास्ता यातायात के लिए खोल दिया गया।