logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: पातुर से बालापुर रोड पर हादसा, गाडी पलटने से तीन घायल, एक गंभीर


अकोला: अकोला से बालपुर रोड पर हादसा हो गया है। जहां अनियंत्रित होकर वहाँ पलट गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमे से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार क्रमांक एमएच 28 बीपी 9777 पातुर से बालापुर रोड पर जा रही थी, तभी रेणुका माता मंदिर के बगल में आयुर्वेदिक औषधालय के सामने पिछला टायर फट गया। ड्राइवर को लगा कि उसकी ही कार का टायर फट गया है।

आशंका लगने के कारण चालक ने वाहन को सड़क किनारे ले जाना शुरू किया। इसी दौरान चालक का नियंत्रण खो गया और कार तीन-चार पलटी खा गई। कार में सवार तीन लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत अकोला के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।