logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: छेड़छाड़ और एट्रासिटी मामले में आरोपित बरी


अकोला: घर में घुसकर छेड़छाड़ तथा जाति विषयक गाली एवं संपूर्ण परिवार को जान से मारने की धमकी प्रकरण में जिला व सत्र न्यायालय ने आरोपित को पुख्ता सबूत और गवाहों के अभाव में निर्दोष बरी कर दिया है. शिवसेना वसाहत निवासी 37 वर्षीय महिला ने शिवसेना वसाहत निवासी रवि मानकर के खिलाफ अपने घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं जाति विषयक गालीगलोच कर पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुराना शहर पुलिस थाने में 16 दिसंबर 2017 को शिकायत दी थी. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया और मामले की जांच के बाद प्रकरण न्यायालय में प्रवीष्ट किया. इस प्रकरण की सुनवाई चतुर्थ जिला व सत्र न्यायाधीश वी.बी. गव्हाणे के न्यायालय में हुई. इस संदर्भ में फरियादी की ओर से न्यायालय में पुख्ता सबूत न पेश करने के कारण न्यायालय ने पुख्ता सबूत के अभाव में आरोपित को निर्दोष बरी कर दिया. आरोपित की ओर से एड.मो.इलयास शेखानी ने पैरवी की, उन्हें एड.पी.बी. मेश्राम ने सहयोग किया.