logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: वृद्धा से ठगी कर आभूषणों की चोरी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार


अकोला: सिटी कोतवाली थाने में फरियादी शहीदाबी फिरोजुद्दीन (65) निवासी सोनटक्के प्लॉट ने 1 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी कर उनके जेवरात और नकदी लूट ली है. पुलिस उस अपराध की जांच में सफल रही है और पुलिस ने चोर को औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत 1 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे वादी अपने पति के साथ आंखों की जांच के लिए सरकारी अस्पताल अकोला गई थी. 

वहां एक अजनबी व्यक्ति उनके पास आया और उसने वादी से कहा कि चूंकि तुम दोनों वृद्ध हो इसलिए तुम्हें सरकार से पैसे मिलने वाले हैं और वादी और उसके पति को ऑटो से अकोला महानगर पालिका ले आया. वहां उसने वादी से सोने के जेवरात लाने की बात कहकर ठगी की. आरोपी ने वादी से 54 हजार 875 रुपये के सोने चांदी के जेवरात और 7 हजार 400 रुपये नकद इस तरह कुल 47,475 रुपये का माल चुरा लिया था. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी आसिफ अहमद खान खलील अहमद खान (53) निवासी कटकट नगर, गली नंबर 2, नेहरू नगर, जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से गहन पूछताछ के बाद उसने उक्त अपराध करना कबूल किया है. आरोपी के पास से औरंगाबाद से कुल 47 हजार 475 मूल्य के सोने के जेवरात जिनका वजन लगभग 19 ग्राम और चांदी के आभूषणों का वजन 202 ग्राम है बरामद किया गया है. 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत, एसडीपीओ सुभाष दुधगांवकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कडू, एलसीबी के शेरअली, महेंद्र बहादुरकर, अश्विन सिरसाट, ख्वाजा शेख, अभिषेक पाठक ने की है.