logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दुष्कर्म के आरोप से निर्दोष बरी


अकोला: सत्र अदालत ने कापशी में एक महिला के घर में घुसने और बार-बार दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बरी कर दिया. कापसी गांव के निखिल केवल ने अपने घर के समीप उसकी दूर की रिश्तेदार एक महिला की बच्ची का ध्यान रखने के बहाने रात के समय महिला के घर में घूसा और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर बाथरुम में दुष्कर्म किया. 

निखिल केवट ने कई बार ऐसा किया. इस संबंध में महिला ने अपने पति को इस घटना की जानकारी दी और 23 सितंबर 2021 को पातुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

मामले की सुनवाई अतिरिक्त सह जिला न्यायाधीश एवं अतिरिक्त विशेष सत्र न्यायाधीश सुनील शर्मा की अदालत में हुई. न्यायालय ने बचाव पक्ष और सरकारी पक्ष की जांच की और मजबूत सबूत के अभाव में आरोपी निखिल केवट को बरी कर दिया. आरोपी की ओर से अली रजा खान और अयूब नौरंगाबादी ने कार्रवाई की.