logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: मनपा से शुरू की कार्रवाई, बकाया टैक्स से सम्पत्ति सील


अकोला: अकोला मनपा व्‍दारा बकाया टैक्स से उत्तर जोन में सम्पत्ति पर सील की कार्रवाई की गई है. महानगर पालिका क्षेत्र में बकाया सम्पत्ति टैक्सधारकों पर मनपा आयुक्‍त तथा प्रशासक कविता व्दिवेदी के आदेश और टैक्स अधीक्षक विजय पारतवार के मार्गदर्शन में सील लगाने की कार्रवाई शुरू है. 

इसी तर्ज पर बुधवार को महानगर पालिका उत्तर जोन क्षेत्र के हनुमान बस्‍ती में गुट क्रं. सी-2, सम्पत्ति क्रं. 2006, सम्पत्तिधारक अब्‍दुल कय्युम, कब्‍जेदार साबिर सैफुद्दीन, ताहेर सैफुद्दीन, भोगवटादार रामपाल सेवाराम, रजत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स की ओर सन 2017-18 से सन 2022-23 तक कुल 1 लाख 32 हजार 908 रु बकाया सम्पत्ति टैक्स है. जिससे उनकी सम्पत्ति पर सील लगाने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई में सहा. टैक्स अधीक्षक हेमंत शेलवणे, अविनाश वासनिक, दिलावर खान, संतोष गाढेकर, चंदु मुले, सुरक्षा रक्षक लता चोरपगार आदि शामिल थे.