logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: जिले में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 190 करोड़ रुपये की आवश्यक, जन प्रतिनिधियों की मांग


अकोला: जन प्रतिनिधियों से लेकर उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार से जिला वार्षिक सामान्य योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अकोला जिले में विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रारूप योजना में अनुमोदित धनराशि के अतिरिक्त 190 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। वित्त मंत्री ने बढ़ी हुई धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि, मांग की तुलना में जिले के विकास के लिए कितनी अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध होगी? इस बात पर अब सबका ध्यान है।

गत 31 जनवरी को जिला योजना समिति की बैठक में जिला वार्षिक सामान्य योजना के अंतर्गत सरकार की वित्तीय बाधाओं के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 243 करोड़ 96 लाख रुपये की प्रारूप योजना को मंजूरी दी गई। लेकिन, प्रशासन की मांग की तुलना में यह फंड अपर्याप्त है। 

इसके चलते 3 फरवरी को राज्य स्तरीय बैठक में जिले के जन प्रतिनिधियों ने राज्य के उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री अजीत पवार को ज्ञापन सौंपकर प्रारूप योजना में स्वीकृत धनराशि के अतिरिक्त जिले में विकास कार्यों के लिए 190 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग की।  

इस मांग के उत्तर में अजीत पवार ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा करेंगे और जिले के लिए अतिरिक्त धन प्रदान करेंगे। इस पृष्ठभूमि में अब इस बात पर ध्यान है कि जिले में विकास कार्यों के लिए मांग की तुलना में वास्तव में कितनी अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।