logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शहर में बड़े बकायेदारों की 78 संपत्तियों को प्रशासन ने किया सील


अकोला: पिछले 13 मार्च से अकोला नगर निगम प्रशासन की ओर से संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकाएदारों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। 13 से 28 मार्च 2025 तक पखवाड़े की अवधि के दौरान शहर में 78 संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। अभय योजना के तहत टैक्स भरने का आज 31 मार्च आखिरी दिन है।

मनपा आयुक्त व प्रशासक डॉ सुनील लहाने के आदेश पर तथा उपायुक्त गीता ठाकरे व कर अधीक्षक विजय पार्टवार के मार्गदर्शन में संपत्ति कर विभाग के सहायक आयुक्त व वसूली अधिकारियों ने अभियान चलाया। पिछले 13 मार्च से शहर के सभी चार वार्डों पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी में पांच साल या उससे अधिक समय से टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े टैक्स बकायेदारों के खिलाफ संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई शुरू की गयी है। इस कार्रवाई में विभिन्न वार्डों में 78 बड़े बकाएदारों की संपत्ति 28 मार्च तक सील कर दी गई। शिवार में एक संस्थान के संचालन के दौरान टीम के काम में बाधा डालने के आरोप में एमआईडीसी पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया है।

संपत्ति मालिकों को कर चुकाते समय ब्याज में राहत दिलाने के लिए मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने 20 से 31 जनवरी 2025 तक शास्ति अभय योजना लागू की। यह 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद बकाएदारों को ब्याज सहित टैक्स देना होगा। नगर निगम के संपत्ति कर विभाग की सालाना डिमांड 80 करोड़ 29 लाख 88 हजार 964 रुपये थी।

पिछले साल के 196 करोड़ रुपये के बकाए में से इस साल 30 मार्च तक 85 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। 115 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र एक दिन शेष रह गया है।