logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: किसानों की समस्याओं के साथ-साथ सिंचाई कुओं का मुद्दा महत्वपूर्ण प्रश्न


अकोला: बालापुर विधान सभा चुनाव क्षेत्र के विधायक नितिन देशमुख से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण, विशेष रूप से वापसी की बारिश के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है. किसानों को और भी नुकसान भरपाई की जरूरत है, यह विषय विधान सभा के शीत सत्र में उठाया जाएगा और किसानों को अधिक मदद मिल सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे. इसी तरह किसानों की अन्य समस्याओं को हल करने के लिए भी विधान सभा में आवाज बुलंद की जाएगी. किसानों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता रहेगी यह भी उन्होंने कहा. उन्होंने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण कुछ कुछ क्षेत्रों में खेती की फसलों की जमीन की मिट्टी बह जाने के कारण भी किसानों का काफी नुकसान हुआ है. 

सिंचाई कुओं का मुद्दा

विधायक देशमुख ने कहा कि पातुर और बालापुर क्षेत्र में सिंचाई कुओं का मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है. इस बारे में जरूरतमंदों पर अन्याय न हों इस ओर लगातार ध्यान दिया जा रहा है. यह विषय भी शीत सत्र में रखा जाएगा. सिंचाई कुओं की समस्या हल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे. इसी तरह रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से लोगों को काम मिले यह विषय भी रखा जाएगा. लोगों को बिना भेदभाव के काम मिलना चाहिए और किसी पर अन्याय न हो, इस ओर भी ध्यान दिया जाएगा. इसी तरह विकास कार्यों पर से स्थगनादेश हटाया जाए, इसके लिए भी प्रयत्न किए जाएंगे क्यों कि चुनाव क्षेत्र में विकास कार्य पूरे करना बहुत जरूरी है. इसे रोकना ठीक नहीं है. इसी तरह सिंचाई, कोल्हापुरी बांध, नगर विकास संबंधी कार्य तेज गति से हों इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे. 

इसके अलावा भी कई विकास कार्य हैं जिन्हें तेज गति मिले और जल्दी से जल्दी कार्य पूरे हों इसके लिए भी आवाज बुलंद की जाएगी. इसी प्रकार विकास कार्य राजनीति से प्रभावित नहीं होने चाहिए, यह विषय भी रखा जाएगा. इसी तरह प्रशासकीय मान्यता के कारण जो काम रुके हुए हैं उन कार्यों को तुरंत प्रशासकीय मान्यता मिलनी चाहिए उसके लिए प्रयास किया जाएगा. विधायक देशमुख ने कहा कि उनके चुनाव क्षेत्र की प्रलंबित समस्याओं को हल करने के लिए विधान सभा के शीत सत्र में आवाज उठाई जाएगी.