logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जिले में भीषण गर्मी के बीच अकोट मछली बाजार में लगी आग, छह से सात दुकानें जलकर खाक


अकोला: जिले में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप जारी है, और यह महाराष्ट्र का सबसे गर्म जिला बना हुआ है। बढ़ते तापमान के साथ आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा देखा जा रहा है। ताजा मामला अकोट तहसील के मछली बाजार क्षेत्र का है, जहां अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, देर रात मछली बाजार में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की छह से सात दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही स्थानीय नागरिकों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होती चली गई।

बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना रात के समय हुई, जिस कारण बाजार में भीड़-भाड़ नहीं थी और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन ने नागरिकों से गर्मी के इस दौर में सतर्क रहने और आग से जुड़ी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।