logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: नाबालिग के साथ अत्याचार, अदालत ने आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा


अकोला: नाबालिग लड़की पर अत्याचार प्रकरण में जिला व सत्र न्यायाधीश (प्रथम) शयना पाटिल ने आरोपी को 10 वर्ष सश्रम, 5,000 रु। जुर्माना, जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा बुधवार को दी है। 

पुराना शहर पुलिस स्टेशन में पीड़ित की मां ने शिकायत दर्ज की कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को विवाह का लालच देकर बहला फुंसलाकर जबरदस्ती भगाकर ले जाकर उस पर अत्याचार किया। जिससे पुराना शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। तत्कालीन जांच अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक श्याम तायडे, तत्कालीन पुलिस उपविभागीय अधिकारी राजेंद्र मनवरे व उमेश माने ने जांच पूर्ण कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में दोषारोप पत्र दाखिल किया। 

्रकरण में सरकार की ओर से कुल 10 गवाहो के बयान दर्ज किए गए। तथा बचाव पक्ष की ओर से 2 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। गवाहों के प्रमाण ग्राह्य मानकर न्यायालय ने आरोपी मोहम्मद जाजीम उर्फ नादीम मोहम्मद हुसेन (27) निवासी पुराना शहर जयरामसिंह प्लॉट को 10 वर्ष सश्रम, 5,000 रु। जुर्माना, जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सरकारी वकील राजेश आकोटकर ने सरकार की पैरवी की है। पैरवी अधिकारी एएसआई फझलुर रेहमान काजी व वैशाली कुंबलवार ने सहयोग किया है।