logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जीएमसी परिसर में मिला नवजात शिशु का शव, सिर और एक हाथ गायब, कन्या भ्रूण हत्या का होने का संदेह


अकोला: शहर के सरकारी अस्पताल परिसर में मिला नवजात शिशु का शव अस्पताल परिसर में मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा किया और जांच शुरू कर दी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि नवजात के सिर और एक हाथ गायब हैं, जिससे कई तरह के संदेह पैदा हो रहे हैं। मेडिकल सूत्रों का मानना है कि यह मामला कन्या भ्रूण हत्या का हो सकता है।

जहां शव मिला, वहां निर्माण कार्य चल रहा था, और सीसीटीवी कैमरे बंद थे। आशंका है कि इसी का फायदा उठाकर किसी ने नवजात के शव को वहां फेंका होगा।

अस्पताल अधीक्षक गजभिये ने बताया कि यह नवजात सरकारी अस्पताल का नहीं था बल्कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा वहां छोड़ा गया था। अस्पताल में सभी नवजात शिशुओं की जांच की गई, और सभी सुरक्षित पाए गए।इस बीच, पुलिस शव के गायब सिर और हाथ की भी जांच कर रही है।