logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मृत पशुओं के मुआवजे के लिए मांगी रिश्वत, दो गिरफ्तार


अकोला: जिले में फरियादी के पशुओं की लम्पी बीमारी के कारण मौत हो गयी थी। मुआवजे का प्रस्ताव मंजूर करने के एवज में 10 हजार रु। के रिश्वत की मांग जिला पशुपालन के सभी पशु चिकित्सालय विभाग के सहायक आयुक्त प्रवीण राठोड़ ने की थी। इस बीच शुक्रवार को समझौता होने के बाद उन्हें तुकाराम चौक स्थित मयूर कॉलोनी में एक निजी व्यक्ति राजीव खाड़े के माध्यम से 8 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई अकोला एसीबी के पुलिस उप अधीक्षक शैलेश सपकाल व उनकी टीम ने की। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में फरियादी के पशुओं की लम्पी बीमारी के कारण मौत हो गयी थी। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता ने 15 जून को अकोला भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पशुपालन विभाग के सहायक आयुक्त प्रवीण राठोड़ ने इन पशुओं के मुआवजा प्रस्ताव को स्वीकृत कर 32 हजार का लाभ प्राप्त करने के मामले में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। 

समझौता होने पर आरोपी को एक निजी व्यक्ति राजीव खाडे, निवासी अकोला के माध्यम से 8 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसीबी के पुलिस अधीक्षक मारुति जगताप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देविदास घेवारे, अरुण सावंत के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक शैलेश सपकाल और उनकी टीम ने की।