logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: रिश्वतखोर RPF इंस्पेक्टर बर्खास्त


अकोला: रिश्वत लेने के मामले में आरपीएफ थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इस बात की जानकारी दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ बोर्ड सुरक्षा आयुक्त अमित मिश्रा ने दी. 10 मार्च की देर रात, नागपुर से सीबीआई की एक टीम ने बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले सुरेश चंदन को आरपीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मीणा के साथ अकोला रेलवे स्टेशन पर शिकायतकर्ताओं से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था. 

दोनों आरोपियों को 11 मार्च को अमरावती की एक विशेष अदालत में पेश किया गया था और 14 मार्च तक हिरासत में भेज दिया गया था. यह रिश्वत रेलवे संपत्ति चोरी मामले में मांगी गई थी. इस मामले में आरपीएफ पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मीणा को अब सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.