logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: पैसों के विवाद में व्यापारी की बेरहमी से हत्या, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार


अकोला: शहर के  व्यापारी रमण चांडक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। अकोट तहसील के पोपटखेड मार्ग स्थित दहीखेल फुटकर परिसर में  एक अधूरे निर्माणाधीन इमारत में खून सेलथपथ उनका शव मिला। पुलिस के मुताबिक ये  हत्या आर्थिक लेन-देन  विवाद के चलते की गई। वैसे मामले का खुलासा होने के ६ घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब रमण चांडक देर रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भतीजे संदीप चांडक ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पोपटखेड के पास एक निर्माणाधीन इमारत में उनका रक्तरंजित शव मिला। जांच में सामने आया कि उनके सिर पर जोरदार वार कर उनकी हत्या की गई थी।जांच के दौरान पुलिस को यह हत्या किसी परिचित व्यक्ति द्वारा किए जाने का संदेह हुआ। कुछ ही घंटों की पूछताछ और तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी गजानन साहेबराव रेळे को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैसों के विवाद को लेकर गजानन ने इस हत्या की साजिश रची थी।रमण चांडक मूल रूप से अकोट तहसील के पणज गांव के निवासी थे और पिछले 15 वर्षों से अकोला शहर के गीतानगर क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।