logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: शहर की युवती का गुरुग्राम में हत्या, बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट


अकोला: अकोला शहर की एक युवती की गुरुग्राम में बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी युवक भी अकोला का ही रहने वाला है।

अकोला शहर के लक्ष्मी नगर में रहने वाली सारिका वानखडे की हत्या हुई है। सारिका का अकोला के एक युवक सूरज वर्मा के साथ प्रेम सम्बन्ध था।  दोनों एक-दूसरे को कई साल से जानते थे। हालांकि उनके बीच किसी बात पर विवाद होने पर मामला पुलिस थाना तक भी पहुंचा था, लेकिन बाद में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया था। इस बीच सूरज को पुणे में नौकरी मिल गई थी और पुणे रहता था, लेकिन बाद में वो वहां से गुरुग्राम चला गया था। 

घटना के तीन दिन पहले ही सारिका उससे मिलने के लिए गुरुग्राम पहुंची थी, वहां वो उससे पैसे की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे रही थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और आरोपी सूरज ने सारिका की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद उसने पुलिस थाना में जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया।