logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अंधेरे में शहर, तूफानी बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित


नागपुर: तूफानी हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के कारण शहर में कई इलाकों में पेड़ गिर गए। इन पेड़ों के कारण बिजली की तारें टूट गईं, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बुधवार 28 मई को दोपहर तक भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अकोला शहर के रामदास पेठ, जठारपेठ, मोहता मिल क्षेत्र, ज्योति नगर और तपे हनुमान रोड इलाकों में रात से ही बिजली सेवा बंद थी। खासकर ज्योति नगर और तपे हनुमान रोड इलाकों में एक बड़ा पेड़ मुख्य बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली की तारें टूट गईं। महावितरण के कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम किया जा रहा है।

जैन लॉन के सामने का पेड़ और मालीवाल गैस गोदाम पर गिरा आम का पेड़ बिजली व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है। महावितरण द्वारा बिजली सेवा को तुरंत बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। संबंधित इलाकों में बिजली कर्मचारियों की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं।