logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बाइक के बीच भिड़ंत; 1 की मौत, एक गंभीर जख्मी


तेल्हारा: तहसील के रौंदला टी पाइंट पर कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक की मौत तथा दूसरा गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात कार क्र.एमएच-14 एचजी-1064 शेगांव की ओर जा रही थी. इस बीच रौंदला टी पाइंट पर बाइक सवार का नियंत्रण छूटने से दुपहिया कार से जा भिड़ी. 

इस हादसे में दुपहिया वाहन के पीछे बैठे अंजनगांव सुर्जी के गोपाल ढोले की मौके पर ही मौत हो गई तथा दुपहिया चालक विलास खारोडे गंभीर रूप से जख्मी हुए. घटना की जानकारी मिलने के बाद तेल्हारा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सर्वोपचार अस्पताल भेज दिया गया. विलास खरोडे को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. पुलिस ने उसे फिर से शुरू किया.