logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: नाबालिग बलात्कार मामला पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस बोले- आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई


अकोला: नाबालिग बलात्कार मामले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। फडणवीस ने कहा, "मामले को हमने बेहद गंभीरता से लिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। मामले की जाँच जारी है।" नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

ज्ञात हो कि, शहर में एक नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जहाँ एक आरोपी पिछले दो सालो से नाबालिग का शारीरिक शोषण कर रहा था। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। कुछ दिनों पहले आरोपी ने नाबालिग को जबरदस्ती एक सुनसान जगह लेकर गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग को सिगरेट के चटके भी दिए। वहीं जब नाबालिग घर पहुंची तो आरोपी उसके घर आया और उसके साथ दोबारा बलात्कार किया। 

लगातार होती प्रताड़ना से परेशान नाबालिग ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिवार तुरंत अस्पताल पंहुचा और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गणेश कुंभारे को गिरफ्तार कर लिया है। जहाँ अदालत ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 

वहीं इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। वंचित बहुजन अघाड़ी की प्रदेश महासचिव अरुंधति सिरसाट ने पुलिस पर आरोपी को सख्त कार्रवाई नहीं कर बचाने का आरोप लगाया है। वंचित नेता ने कहा, "बीते दो सालों से आरोपी नाबालिग को धमकाकर उसका शोषण कर रहा था। वहीं शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।"