logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: महंगाई की मार झेल रहे श्रद्धालु


अकोला. नवरात्र उत्सव में पूजा सामग्री खरीदने वाले भक्तों पर इस वर्ष महंगाई का बड़ा असर हुआ है. इससे विक्रेताओं पर भी गंभीर असर हुआ है. पूजा में प्रयुक्त होने वाला कपूर 3 गुना महंगा हो गया है. महंगाई के कारण मां की ओटी की सामग्री महंगी हो गई हैं. ऐसे में ग्राहक सबसे कम दाम वाली ओटी भरते नजर आ रहे हैं. सभी चीजों के दाम आसमान पर: देवी की आरती के लिए भी कुछ मंडलों में बोली लगती है. इसमें भी लोग बढ़-चढ़ कर बोली लगा रहे हैं.

 कपूर आरती पर भी महंगाई का असर पड़ा है. 800 रुपए किलो वाला कपूर अब दो हजार रुपए किलो में मिल रहा है. देवी के सामने फोड़े जाने वाले नारियल महंगे हो गए हैं. खाने के पान की भी कीमत बढ़ गई है, बारिश अधिक होने से फूलों की खेती ध्वस्त हो गई है. इस कारण फूलों के दाम भी 80 रुपए से बढ़कर 300 से 350 रुपए किलो पर पहुंच गए हैं. ओटी भरते समय उपयोग में आने वाली सुपारी 250 रुपए से 800 रुपए किलो तक जा पहुंची है.