logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: कोरोना के समय जिसकी की मदद, उसी ने की हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 


अकोला: राष्ट्रीय महामार्ग क्र 6 पर नवसाल शिवार में शेर-ए-बिहार ढाबा पर काम करनेवाले एक कर्मचारी ने मामूली विवाद के कारण ढाबा मालिक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शीघ्र घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महामार्ग क्र 6 पर आलमभाई का शेर-ए-बिहार ढाबा है। जहां 35 साल का आरोपी कर्मचारी पिछले 4 से 5 साल से ढाबे में मजदूरी कर गुजारा करता था। 

इसी बीच सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे आरोपित कर्मी ढाबा के सामने कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था, तभी आरोपित कर्मी व ढाबा मालिक मो। शोएब अंसारी निवासी बिहार (38) से किसी वजह से मामूली कहा-सुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी कर्मी कुल्हाड़ी लेकर ढाबा मालिक मो. शोएब अंसारी को मारने के लिए दौड़ पड़ा। इसी दौरान जब शोएब गिर गया तो आरोपी कर्मचारी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से 3 से 4 बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इस घटना की जानकारी माना पुलिस को मिलते ही थानेदार कैलास भगत, उपनिरीक्षक घनश्याम पाटील, एएसआई दिलीप नागोलकर, पुलिस कांस्टेबल राजेश डोंगरे, उमेश हरमकर, महेश पिंजरकर, आकाश काले, संदीप सरोदे, जयकुमार मंदावरे, वाहनचालक मनोहर इंगले सहित घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर शव परीक्षण किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसी तरह घटना स्थल पर एसडीपीओ मनोहर दाभाड़े, एलसीबी के पीआई संतोष महल्ले ने भी भेंट दी।