logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: डॉक्टर ने अदालत में बयान दर्ज कराने में की आना कानी, अदालत ने गिरफ़्तारी का दे डाला आदेश 


अकोला: हत्या के मामले में पोस्टमार्टम करने वाला डॉक्टर अदालत में बयान दर्ज कराने में टालमटाल कर रहा था। नतीजा उसे पुणे से गिरफ़्तार किया गया। इतना ही नहीं डॉक्टर को एक दिन न्यायालयीन कस्टड़ी में रखे जाने का भी आदेश जारी हुआ। जिला व सत्र न्यायालय के न्यायाधीश व्ही. बी. गव्हाणे ने 2018 के हत्या के मामले में अदालत ने सर्वोपचार अस्पताल के तत्कालीन डॉक्टर डॉ. महेश रोहिदास साबले को अदालत ने बयान दर्ज करने के लिए समन जारी किया था। 

लेकिन डॉक्टर बार-बार आदेश की अवहेलना कर रहा था जिसे देखते हुए उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ लेकिन तब भी डॉक्टर न्यायालय में बयान दर्ज करवाने के लिए उपस्थित नहीं हुए। जिस वजह से अंतः अदालत को डॉक्टर को गिरफ़्तार करने का आदेश जारी करना पड़ा। 

इस आदेश के जारी होने के बाद अकोला पुलिस ने डॉ महेश साबले को पुणे से गिरफ़्तार किये गया। डॉक्टर द्वारा अदालत में बयान न देने को लेकर अपनाये गए रुख का अच्छा-खासा खामियाज़ा भुगतना पड़ा।