logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: ट्रेन के नीचे कूद कर शिक्षा निदेशक ने की आत्महत्या, नागपुर की घटना


अकोला: भाजपा नेता नयना मनतकार के पति और एक शैक्षणिक संस्था के निदेशक अविनाश मनतकार (60) ने नागपुर के अजनी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. यह मामला शुक्रवार की देर शाम उजागर हुआ. मिली जानकारी के अनुसार तेल्हारा तहसील के ग्राम डवला के मूल निवासी और वर्तमान में तेल्हारा शहर में रहने वाले अविनाश मनतकार की पत्नी नयना मनतकार भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं. 

मनतकार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, मनतकार तेल्हारा में वांगेश्वर शिक्षा संस्थान के निदेशक थे. वहीं बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले मलकापुर अर्बन बैंक अनियमितता मामले में आरोपित होने के बाद से मनतकार दंपत्ति काफी परेशान है. इसी पृष्ठभूमि में गुरुवार की दोपहर मनतकार दम्पति न्यायालयीन कार्यवाही के सिलसिले में नागपुर गया था. इस बीच अविनाश ने पत्नी से शेगांव जाने की बात कही और निकल गये और वापस नहीं लौटे.  इस बीच, जब परिजन खोज रहे थे, तब यह पता चला कि अविनाश ने ट्रेन के नीचे आत्महत्या कर ली.