logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: सुअर के हमले से किसान गंभीर


पातुर: तहसील के आलेगांव वन परिक्षेत्र कार्यालय के अंतर्गत आने वाले झरंडी गांव के किसान पर पहड़सिंगी के खेत में जंगली सूअर के हमले की घटना घटी. इसमें 65 वर्षीय किसान जानू गेनू राठोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के बाद उन्हें मलसूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए अकोला भेज दिया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार झरंडी निवासी किसान जानू राठोड़ अपनी कपास की फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत में गए थे, तभी अचानक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल किसान जानू राठोड़ की चीख पुकार सुन कर उन्हें बचाने के लिए आसपास के किसान दौड़ पड़े. जिसके बाद किसानों ने उन्हें सुअर से बचा लिया. 

पहाड़सिंगी शेत शिवर में पिछले कुछ महीनों से जंगली जानवरों के हमले जारी हैं. जंगली जानवरों के हमलों के कारण किसानों में डर का माहौल है और फसलों को भी नुकसान हो रहा है. जिससे संबंधित वन विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है.