logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: तेंदुए के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल, हिंगना परिसर में दहशत का माहौल


बालापुर: शहर से सटे हिंगना परिसर में खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत निर्माण हो गई है।

सुरेश भीकाजी नवकार (68) अपने खेत में तुअर की फसल को खाद डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सुरेश नवकार को तुरंत बालापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अकोला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। 

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी हिंगना परिसर में एक तेंदुआ शिकारी द्वारा लगाए गए जाल में फँसा था। उस समय वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा था। मगर इस बार तेंदुए द्वारा किसान पर हमला किए जाने से ग्रामीणों में दहशत निर्माण हो गई है। 

किसानों का कहना है कि वन विभाग को तत्काल कदम उठाते हुए तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल के गहरे हिस्से में छोड़ा जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हो सके। 

देखें वीडियो: