logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: ससुर और पत्नी में था अनैतिक संबंध, बेटे ने की पिता की हत्या 


अकोला: बोरगांव मंजू थाना क्षेत्र में एक बेटे द्वारा पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी बेटे और बहु को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मारोती गेदाजी चोपडे (बोरगांव मंजू) निवासी के रूप में की है। आरोपियों का नाम विनोद मारोती चोपडे और शालू चोपड़े हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में खलबली मच गई। 

बोरगांव मंजू थाने के पुलिस निरीक्षक सुनील सोलके को सूचना मिली कि चिखली गांव के पास गोरेगांव खुर्द में एक व्यक्ति की आधी जली लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही सोलके अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक की पहचान मारोती गेदाजी चोपडे निवासी के रूप में की गई। 

पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो पता चला कि शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था और फिर शव को जला दिया गया। हत्या की जांच करते हुए पुलिस ने मृतक के बेटे और बहु को हिरासत में लिया पूछताछ की। वहीं जब पुलिस ने विनोद को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो आरोपी विनोद ने बताया कि, पिता और पत्नी के बीच अनैतिक संबंध थे। जिसको लेकर वह काफी गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।