logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग बेटे ने पिता की हत्या


अकोला: नशे के आदी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग पुत्र ने अपने पिता की हत्या करने की घटना मंगलवार की दोपहर घटी. मृतक का नाम सुनील शिकारी बताया जाता है. यह घटना शहर के गीता नगर इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार सुनील शिकारी व उनका परिवार झाडू बनाने व बेचने के लिए छत्तीसगढ़ से यहां आया है. 

इस बीच सोमवार की रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. साथ ही मंगलवार की दोपहर घरेलू विवाद को लेकर भी चिंगारी निकली. इसी बीच गुस्से में बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुराना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा कर हत्या के आरोपी लड़के व उसकी मां को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामला दर्ज कर पुराना शहर पुलिस घटना की जांच कर रही है.