logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: आखिर जिला परिषद में अनुकंपा उम्मीदवारों की वरिष्ठता सूची हुई प्रकाशित


अकोला: अकोला जिला परिषद के अंतर्गत लंबित 83 अनुकंपा उम्मीदवारों की वरिष्ठता सूची पारदर्शी तरीके से वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इनमें से सरकारी मानदंडों के अनुसार पात्र 25 उम्मीदवारों को वरिष्ठता के आधार पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

जिला परिषद में विभाग के अंतर्गत स्थानांतरण एवं पटल परिवर्तन प्रक्रियाएं सरकारी सेवा नियमों के अनुसार क्रियान्वित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के करीब 85 कर्मचारियों के तबादले किए गए तथा पटल परिवर्तन किए गए। इसी प्रकार शासन स्तर पर भी अधिकारियों व कर्मचारियों की स्थानांतरण प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। हालाँकि, अनुकंपा के आधार पर पदों की भर्ती में देरी हुई।

उम्मीदवारों ने यह भी आरोप लगाया कि जिप प्रशासन ने इस भर्ती में वरिष्ठता के आधार पर सेवा में देरी की है। अभ्यर्थियों ने बार-बार सीईओ को ज्ञापन देकर इस प्रक्रिया को लागू करने की मांग की। इस बीच मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिता मेश्राम ने 150 दिवसीय कार्ययोजना के प्रशिक्षण से लौटने के तुरंत बाद अनुकंपा सूची को अंतिम रूप दे दिया है।