logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: चलती शिवशाही बस में लगी आग, 44 यात्री थे सवार; ड्राइवर के सतर्कता से बड़ा हादसा टला


अकोला: शेगांव से अकोला जा रही राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस में अचानक आग लग गई। बस में धुंआ उठते देख चालक ने बस को राजमार्ग के किनारे लगाया और सभी यात्रियों को निचे उतारा। हादसे के समय बस में 44 यात्री सवार थे। देखते ही देखते बस जलकर ख़ाक हो गई।  चालक की सतर्कत से एक बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बस शेगांव से अकोला आ रही थी। जैसे ही बस राजमार्ग क्रमांक 6 पर तुषार होटल के पास पहुंची। ड्राइवर को बस से जलने की गंध आई। चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत सड़क के किनारे पार्क किया और बस में सवार सभी यात्रियों को निचे उतरा। चालक ने बस में रखे सिलेंडर से आग को बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते बस जलकर ख़ाक हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक बस जलकर ख़ाक हो गई थी। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की जानकारी सामने आ रही है।