logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पहले 50 गए, अब 10 कब चले जाएंगे महाविकास अघाड़ी को पता भी नहीं चलेगा: बावनकुले


अकोला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने फ़रवरी महीने में शिंदे-फडणवीस सरकार के गिरने की भविष्यवाणी की है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, "विधानसभा में हमने दो बार बहुमत साबित कर चुके हैं। जहां संख्या 165 के पार पहुंच चुकी है। पहले 50 विधायक गए और 10 कब चले जाएंगे महाविकास अघाड़ी को पता भी नहीं चलेगा।" जिला परिषद चुनाव को लेकर बावनकुले अकोला दौरे पर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों द्वारा पीछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।

पटोले का बयान हास्यास्पद

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का 14 फरवरी को सरकार गिरने को लेकर दिया गया बयान निराधार और हास्यास्पद है. इसके उलट राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार का समर्थन करीब 20 और विधायकों का बढ़ जाएगा।" उन्होंने कहा, "हमने विधानसभा में दो बार 164 का आंकड़ा पार किया। एक बार विश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के 10 विधायक अनुपस्थित रहे थे। दोबारा विश्वास मत आया तो शिंदे-फडणवीस सरकार के पक्ष में विधायकों की संख्या 184 पहुंचेगी।"

महाविकास अघाड़ी में अंदरूनी कलह

बावनकुले ने दावा किया कि, महाविकास अघाड़ी के विधायकों के साथ तानाशाहीपूर्ण व्यवहार किया जाता है। महाविकास अघाड़ी में अंदरूनी कलह है। आने वाले चुनाव में उनके पास उम्मीदवार भी नहीं होंगे।" उन्होंने आगे कहा, "पिछली ठाकरे सरकार के ढाई साल के दौरान उनकी कलम भी नहीं चली।"