logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: पहली ही बारिश में फ्लाईओवर बनी नदी, झरने की तरह सड़क पर गिरा पानी


अकोला: अकोला में मंगलवार को हुई बारिश से नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कामकाज की पोल खुल गई है।  मध्यवर्ती जेल से अग्रसेन चौक तक बने फ्लाईओवर पर जमा पानी किसी झरने की तरह नीचे  गिरता नजर आया। वाहन चालक  इस पानी से बचने का प्रयास करते नजर आए।  

28 मई 2022 को  निमवाड़ी से शहीद स्मारक तक और सेंट्रल जेल से अग्रसेन चौक तक दो फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया। सेंट्रल जेल से लेकर अग्रसेन चौक तक फ्लाईओवर पर पानी की उचित निकासी के लिए पाइप बिछाए गए हैं। शहर में दो स्थानों पर फ्लाईओवर बनाए गए हैं, लेकिन रख-रखाव और मरम्मत के अभाव में  दो स्थानों पर फ्लाईओवर पर पानी जमा हो गया।

अशोक वाटिका चौक में एक जगह बारिश के पानी की निकासी वाले पाइप लीक हो रहा था। जबकि कलेक्टर आवास के सामने और स्वराज्य भवन के सामने भी पानी निकासी नहीं होने से पानी सीधे निचे सड़क से जा रहे वाहन चालकों पर गिरता नजर आया। इन सडको से भरी आवाजाही रहती है। ऐसे में इस गिरते हुए पानी से बचने के चक्कर में किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता।