logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: जबरन धर्म परिवर्तन मामला: मामले में आया ट्विस्ट, युवक बोला- खुद से किया परिवर्तन


पातुर: युवक धर्म परिवर्तन मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। बेटे ने माँ के आरोपों को निराधार बताते हुए खुद से धर्म परिवर्तन करने की बात कही है। युवक ने चन्नी पुलिस को दिए अपने बयान में खुद से धर्म परिवर्तन करने की बात कही है। युवक का कहना है कि, उसे किसी ने जबरदस्ती नहीं की है। बल्कि खुद से धर्म बदलने का निर्णय लिया है। 

ज्ञात हो कि, तहसील के चान्नी पुलिस थाने के तहत आने वाले आलेगांव निवासी शुभम दाभाड़े (20) का उसकी मां ने चान्नी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप किया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि परिवार के साथ गालीगलौच की गयी थी। चान्नी पुलिस ने चारों आरोपियों शेख अल्ताफ, शेख अंसार, शेख तनवीर और शेख मंजूर के खिलाफ एट्रासिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं इस मामले पर चान्नी प्रभारी थानेदार विपुल पाटिल ने कहा, "युवक के बयान से पता चला कि उसने बलपूर्वक नहीं बल्कि अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया था। चारों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें परिवार के सदस्यों के साथ गालीगलौच करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एसडीपीओ ने दी थाने को भेंट

युवक की मां ने जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने का आरोप लगाने की जानकारी मिलने पर बालापुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी गोकुल राज ने चान्नी पुलिस स्टेशन का दौरा किया और पूरी जानकारी ली।  तब पता चला कि युवक ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया था।