logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोला में गलियन बर्रे सिंड्रोम के चार मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील


अकोला: पुणे में पाया गया गलियन बर्रे सिंड्रोम (GBS) एक दुर्लभ बीमारी अब अकोला में भी फैल गई है। अकोला के जिला सामान्य अस्पताल में इस बीमारी के चार मरीजों का इलाज चल रहा है, इस बात की जानकारी चिकित्सा अधिकारियों ने दी है।

इनमें से एक मरीज को अत्यधिक देखभाल विभाग में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी चारों मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।इस बीमारी को लेकर अकोला में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यदि इस बीमारी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। यह बीमारी कोरोना जैसी संक्रामक नहीं है, इसलिए नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।