logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: होटल में बैठकर खाना खाना चार युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने मामला किया दर्ज


अकोला: एक होटल में बैठकर खाना खाना चार युवको को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने चारों युवको सहित होटल मालिकों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, जिला सुप्रीटेंडेड ने सभी प्रतिष्ठानों को रात 11 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है, लेकिन कई लोग इस आदेश को नहीं मान रहे और शटर बंद कर होटल और दुकान चला रहे हैं।

शहर कोतवाली पुलिस आधी रात के करीब पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें ताजनापेठ थाने के पास एक रेस्टोरेंट बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर से आवाज आ रही थी। लिहाजा कोतवाली पुलिस जब अंदर गई तो देर रात तक होटल मालिक अब्बास खान अहमद (75) व मैनेजर फिदा हुसैन (24) रेस्टोरेंट चलाते नजर आए।

 इस दौरान चार युवक रेस्टोरेंट में खाना खाते मिले। जिलाधिकारी ने रात 11 बजे तक सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बावजूद होटल मालिक व प्रबंधक द्वारा देर रात तक रेस्टोरेंट खुला रखकर कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर चार ग्राहकों समेत उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।