logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मालगाड़ी की टूटी कपलिंग, यातायात हुआ बाधित


अकोला: अकोला (Akola) के न्यू तपड़िया नगर रेलवे फाटक के पास बुधवार दोपहर कोयले से लदी मालगाड़ी (Goods Train) की कपलिंग टूट गयी। सौभाग्य से एक बड़ा हादसा टल गया और इस घटना के कारण मध्य रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। इस हादसे से नागपुर (Nagpur) से मुंबई (Mumbai) के बीच यातायात कुछ देर के लिए बंद रहा। इससे सवारी ट्रेनों की समय सारिणी प्रभावित हुई।

कोयले से लदी एक मालगाड़ी बडनेरा से भुसावल के लिए रवाना हो रही थी। जब यह मालगाड़ी अकोला शहर के न्यू तपड़िया नगर रेलवे फाटक के पास थी, तभी अचानक एक डिब्बे की 'कपलिंग' टूट गई। इतने में इंजन वाले आधे डिब्बे आगे निकल गए। 35 कोच पीछे छूट गए। लोको पायलट को इसकी सूचना तुरंत दी गई और ट्रेन को रोक दिया गया। 

इस घटना की जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जो वाहन आगे चला गया था उसे वापस लाया गया और युद्धस्तर पर मरम्मत का काम किया गया। कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी अकोला रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। घटना के कारण रेलवे फाटक बंद होने के कारण न्यू तपड़िया नगर की ओर जाने वाला यातायात भी प्रभावित हुआ।