logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पातुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी


अकोला: शहर के पातुर रोड पर अमनदीप होटल के सामने मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। बार्शीटाकली के मालीपुरा इलाके के निवासी पति, पत्नी और उनका बेटा दोपहिया वाहन पर सवार होकर पातुर की ओर से लौट रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों ने घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अकोला के सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक और तेज़ गति से दौड़ते वाहनों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।