logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola : शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय की औषधि खिडकियों पर घंटों की कतारें, मरीज बेहाल


अकोला: जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं रुग्णालय में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर बारिश के इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल जैसे संक्रामक रोगों के कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर औषधि वितरण विभाग पर दिखाई दे रहा है, जहां मरीजों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास औषधि वितरण खिडकी के बाहर लंबी कतारें देखी गईं।

मरीज घंटों से लाइन में खड़े होकर डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयों का इंतजार करते रहे। फिलहाल अस्पताल में दवा वितरण के लिए चार खिडकियां कार्यरत हैं  पुरुष, महिला, दिव्यांग और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग। लेकिन बढ़ती भीड़ के मुकाबले यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।

वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ आए अभिभावक और खासकर दिव्यांग मरीज इस बदहाल व्यवस्था से सबसे ज़्यादा परेशान हैं। भीड़ के चलते कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है, जिससे अस्पताल का वातावरण तनावपूर्ण बन रहा है और रुग्णसेवा पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

पावसाल में हर दिन सैकड़ों मरीज GMCH में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इलाज के बाद जब मरीज दवाएं लेने जाते हैं, तो औषधि वितरण केंद्र पर अव्यवस्था के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।

इस अव्यवस्था से परेशान मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि औषधि वितरण खिडकियों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे सभी को समय पर और व्यवस्थित तरीके से दवाएं मिल सकें। प्रशासन से अपेक्षा है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार लाया जाए।